देहरादून, दिसम्बर 18 -- परिवहन विभाग ने कोहरे के कारण बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए संभाग में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने, रिफ्लेक्टर न होने, रात में वाहनों को सड़क किनारे खड़े करने पर 541 वाहनों के चालान किए। जबकि 79 वाहन सीज किए गए। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि अभियान देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी में चलाया गया। चेकिंग अभियान में प्रवर्तन दल, टास्क फोर्स और इंटरसेप्टर दलों को लगाया गया था। इस दौरान 541 वाहनों के चालान किए गए। जबकि 79 वाहन सीज किए गए। ओवरस्पीड पर 181 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 55 वाहनों के चालान किए गए। टीमों की ओर से चेकिंग के दौरान मौके पर 81 ट्रक, डम्पर एवं ट्रैक्टर ट्रॉली वाहनों पर रिफ्लेक्टर्स भी लगाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...