नई दिल्ली। प्रभात कुमार, फरवरी 20 -- दिल्ली वाले ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने में देश में सबसे आगे हैं। ट्रैफिक कानून को तोड़ने के चलते देशभर में भरे गए कुल जुर्माने की लगभग आधी रकम अकेले दिल्लीवालों ने भरी है। इसका खुलासा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्यायपालिका के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर तैयार की गई एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्चुअल कोर्ट में निपटाए गए चालान के जुर्माने के तौर पर देशभर में कुल 973 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आए और इनमें से अकेले दिल्ली वालों ने 433 करोड़ रुपये जुर्माने की रकम जमा कराई। यह भी पढ़ें- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-44 पर लेजर स्पीड गन का किया ट्रायल, क्या है प्लान?29 वर्चुअल कोर्ट में 31 दिसंबर तक 9,81,17,870 चालान आए कानून मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में ट्रैफिक न...