लोहरदगा, अप्रैल 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को लोहरदगा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मां के निर्देश पर परिवहन विभाग और जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच सह छापेमारी अभियान चलाया गया। मोडिफाइड मोटरसाइकिल, साइलेंसर मोडिफाइड, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट, लाइसेंस, वाहनों के कागजात आदि की जांच की गई। छापामारी के क्रम में 10 वाहनों को जब्त करते हुए 22 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का निर्देश देते हुए आइंदा वाहन चलान में नियमों के पालन की बात कही गई। जांच के क्रम में ट्रैफिक इंचार्ज शंकर मरांडी, सुशील सिंह के अलावे जिला परिवहन विभाग के कर्मी और सड़क सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में द्रुत गति से मोटरसाइकिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.