बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- गुरुवार को नगर में हिंद जन सेवा समिति के तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों से सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। समिति कार्यकर्ता अनिल वाल्मीकि ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ट्रैफिक नियमों की अनदेखी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति नियमों का पालन करे तो दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे बिना हेलमेट वाहन न चलाएं और मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग से बचें। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंपलेट वितरित कर लोगों को ट्रैफिक संकेतों, ज़ेब्रा क्रॉसिंग...