लातेहार, अक्टूबर 7 -- लातेहार प्रतिनिधि । लातेहार थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने कहा है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करनेवाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं होगी। पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ सीधे कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर आए दिन हो रही सड़क-दुर्घटनाओं के प्रति गहरी चिंता जताते कहा कि प्रथम दृष्टया में दुर्घटनाओं का मुख्य कारण चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना है। कहा कि जांच के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े जाने पर उन्हें किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.