गया, जनवरी 19 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को डीटीओ राजेश कुमार और विभागीय अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता रथ रवान किया। सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह डीएम शुशांक शुभंकर ने कहा कि लोग सही तरीके से ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जागरूकता रथ को रवाना होने से पहले कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा संदेश के साथ विशेष अभियान चलाकर हेलमेट, सीट बेल्ट और प्रदूषण जांच के प्रति आमजन को जागरूक करें। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां त्वरित सुधारात्मक कार्य किये जायें ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके। जिला परिहवन पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटना यातायात नियमों की अनद...