लखनऊ, दिसम्बर 21 -- ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों सहित सभी ट्रैफिक सिग्नल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के आधार पर संचालित किए जाएंगे। इस योजना को लागू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक मूवमेंट का सर्वे करवा रहा है। इनमें आठ चौराहों को छोड़ दिया गया है, जिन्हें सिग्नल फ्री बनाया गया है। विभाग के अनुसार इस व्यवस्था के लागू होने के बाद ट्रैफिक सिग्नल वाहनों की संख्या और दबाव को देखकर अपने आप ग्रीन और रेड होंगे। इसके लिए चौराहो पर हाई-रीजोल्यूशन कैमरे और सेंसर लगाए जाएंगे। जो चौराहों पर आने-जाने वाले वाहनों की संख्या, उनकी गति और लेन में लग रही कतार की लंबाई का आकलन करेंगे। खास बात है कि सभी कैमरे गूगल मैप से जोड़े जाएंगे, ताकि उस चौराहे सहित आसपास की स्थिति का आंकलन भी जरूरत के अनुसार किया जा...