देवघर, जनवरी 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के लक्ष्मी मार्केट के पास नो-इंट्री जोन में पकड़े जाने के बाद ऑटो चालक ने यातायात थाना परिसर में लगे टावर से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से चालक को टावर से उतारकर थाना लाया। घटना के बारे में रिखिया थाना के रढ़िया गांव निवासी चालक 50 वर्षीय कृष्णा यादव उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं। रोज़मर्रा की जरूरतें पूरी करने और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए ऑटो चलाता है। दोपहर के समय वह ऑटो चला रहा था, तभी एक सवारी ने बाजार पहुंचाने के लिए दबाव दिया। अंजाने में नो-इंट्री क्षेत्र से गुजर गया और लक्ष्मी मार्केट के पास यातायात पुलिस ने गाड़ी रोक ली। बताया कि पुलिस ने वाहन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.