गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात-पूर्व संजय द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां पाए जाने पर दो जोनल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। निर्धारित पॉइंट से गायब मिले एएसआई नरेंद्र एसीपी संजय ने जब घाटा पावर हाउस क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया, तो वहां तैनात जोनल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) नरेंद्र अपने निर्धारित ड्यूटी स्थान पर मौजूद नहीं थे। बिना किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद रहने को विभाग ने अनुशासनहीनता माना और उन्हें तत्काल गैर-हाजिर दर्ज करते हुए सस्पेंड कर दिया गया। बूथ में आराम फरमा रहे थे एएसआई आज़ाद कार्रवाई का दूसरा मामला फरीदाबाद-बंधवाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.