पटना, मार्च 20 -- रोहतास के शिवसागर थाने के सिलारी गांव में ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल द्वारा जन्मदिन की पार्टी में गोली चलाने और युवक ओमप्रकाश उर्फ बादल की मौत का मामला गुरुवार को विधान परिषद में उठा। निर्दलीय महेश्वर सिंह के ध्यानाकर्षण पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने एकमत होकर डीएसपी के निलंबन की मांग की। इस पर सभापति ने भी डीएसपी को निलंबित कर जांच कराने का निर्देश दिया। इस पर मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर इसकी समीक्षा करेंगे। कठोर कार्रवाई करेंगे। सिर्फ आरोप पर किसी को निलंबित करना ठीक नहीं है। बावजूद पक्ष- विपक्ष के सभी सदस्य यही मांग दुहराने लगे। भाजपा की निवेदिता सिंह, जदयू के गुलाम गौस ने भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि ट्रैफिक डीएसपी की सर्विस रिवाल्वर से गोली चली है, तब भी तीन माह बाद फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.