दरभंगा, दिसम्बर 17 -- आगरा। दरभंगा से लगभग एक हजार किमी दूर दिल्ली में मां के इलाज की उम्मीद लेकर 16 घंटे पहले शुरू हुआ सफर। रातभर दौड़ती एंबुलेंस और 980 किमी की यात्रा। दवा और दुआओं के बीच एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस में जिंदगी की लड़ाई। बेटे अहमद को उम्मीद थी कि चंद घंटों में उपचार शुरू हो जाएगा, लेकिन दिल्ली से 190 किमी पहले यह जंग और कठिन हो गई। कोहरे को चीरती हुई यह एंबुलेंस खंदौली टोल पर रोके गए वाहनों की कतार में फंस गई। दरभंगा से गंभीर हालत में मां फरद को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली ले जा रहे अहमद की धड़कनें बढ़ने लगीं। एक-एक पल घंटों में बदलने लगा। जाम में ही फंसे रहने पर स्थिति खराब होने लगी। ऐसे में स्थिति वेंटीलेटर जैसी हो गयी। एंबुलेंस में मौजूद एटेंडेंट ने दवा देकर हालात को किसी तरह संभाला। सोमवार को दरभंगा के एक अस्पताल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.