फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के बड़खल मोड़ चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान कार सवार एक नकली पुलिसकर्मी हत्थे चढ़ गया। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में टोल टैक्स से बचने के लिए नकली पुलिसकर्मी बनने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक, 12 फरवरी को बड़खल मोड़ चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाया तो चालक ने अपने आपको हरियाणा पुलिस का एएसआई बताकर जाने देने के लिए बोला। कार चालक ने अपने आपको सूरजकुंड थाने का पुलिसकर्मी बताया। इस पर वहां जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने कार चालक से उसका पहचान पत्र मांगा। इस पर कार चालक ने एक सिपाही का पहचान पत्र दिखा दिया। इससे पुलिस को शक पैदा हुआ। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.