फरीदाबाद, जनवरी 11 -- फरीदाबाद। साइबर ठगों ने ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर एक महिला के बैंक खाते से एक लाख 77 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-28 निवासी महिला के मोबाइल पर 23 दिसंबर 2025 को एक मैसेज प्राप्त हुआ था। यह मैसेज 590 रुपये के ट्रैफिक चालान को भरने का था। जैसे ही उन्होंने चालान को भरने के लिए लिंक पर क्लिककिया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। इस दौरान उनके बैंक खाते से एक लाख 77 हजार रुपये कट गए। इस पर उन्होंने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाया। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को देदी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.