रुद्रपुर, फरवरी 10 -- रुद्रपुर। 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस ने इन्द्रा चौक स्थित कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। इसमें पुलिसकर्मी, वाहन चालक और नागरिक शामिल हुए। दि मेडिसिटी हॉस्पिटल की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा सेठी और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रविकांत पांडे अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने आंख, श्वसन व सामान्य स्वास्थ्य जांच की। कई अधिकारियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में एसपी क्राइम निहारिका तोमर, सीओ प्रशांत कुमार, यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...