गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद फ्लाईओवर की ओर जाने वाले रास्ते को 20 फरवरी तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर निर्माण कार्य चल रहा है। भारी मशीन और सामग्री की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते गुरुग्राम शहर के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन की ओर जाने वालों को डायवर्जन का पालन करना होगा। इन वैकल्पिक रास्तों का करें प्रयोग: प्रकाशपुरी मंदिर मार्ग : एक्सप्रेसवे से प्रकाशपुरी मंदिर होकर राजेंद्र पार्क की ओर निकला जा सकता है। धनवापुर अंडरपास : रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री धनवापुर अंडरपास के रास्ते का उपयोग कर सकते हैं। सेक्टर-9 मार्ग : शहर के आंतरिक हिस्सों में जाने के लिए सेक्टर-9 की मुख्य सड़क का इस्तेमाल करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.