कटिहार, फरवरी 18 -- नीरज कुमार, कटिहार, निज प्रतिनिधि बाल अधिकार संरक्षण व ट्रैफिकिंग की रोकथाम को लेकर पूर्णिया प्रमंडल के कटिहार, पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले के 80 पुलिस पदाधिकारियों की समन्वय बैठक 13 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर अपराध अनुसंधान विभाग कमजोर वर्ग के अपर पुलिस महानिदेशक अमित जैन ने पूर्णिया जोन के आईजी सहित चारों जिले के पुलिस अधीक्षक व रेल पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। समन्वय बैठक में एनडीआरएफ के पूर्व महानिदेशक पीएम नायर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। समन्वय बैठक का आयोजन ट्रैफिकिंग व बाल अधिकार को लेकर काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था भूमिका विहार द्वारा किया जाएगा। समन्वय बैठक में पूर्णिया प्रमंडल के साइबर डीएसपी, यातायात डीएसपी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जीआरपी थानाध्यक्ष, नोडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, बाल क...