लातेहार, जनवरी 29 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह वन विभाग पश्चिमी वन क्षेत्र में लगाए गए ट्रैपिंग कैमरे में कैद होने वाले वन्य जीवों का डाटा संग्रह करना शुरू हो गया है। ट्रैपिंग कैमरे से यह पता चल सकेगा कि किस कैमरे में कौन - कौन वन्य जीव कैद हुए हैं। वन विभाग सूत्रों के अनुसार बरवाडीह वन क्षेत्र के 87 प्वॉइंट पर वन्य जीवों की गतिविधियों के बारे में जानने के लिए लगभग 200 ट्रैपिंग कैमरे लगाए गए थे। उन कैमरों में बाघ, तेंदुआ, हाथी, जंगली भैंसा, हिरण आदि वन्य जीवों के कैद होने की बात कही जा रही है। उन कैमरों के चिप को कंप्यूटर में लगाकर यह देखा जा रहा है कि किस वन क्षेत्र प्वॉइंट के कैमरे में कितनी संख्या में वैसे वन्य जीव कैद हुए हैं। इससे वन्य जीवो की वास्तविक संख्या के बारे में पता चल सकेगा। वन विभाग के अनुसार पीटीआर के बरवाडीह वन क्षेत्र ...