घाटशिला, मार्च 13 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान के समीप गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के ठीक करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलकर्मी की मौत हो गई। रेल कर्मी की पहचान मुसाबनी थाना क्षेत्र के बेनासोल निवासी बुधराय बेसरा के रूप में हुई है। गुरुवार को बुधराय बेसरा रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे ,इसी दौरान घाटशिला से गालूडीह की ओर जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर समाज सेवी कालीराम शर्मा एवं रेल पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 5:30 से 9.30 तक बुधराय को रेलवे ट्रैक ठीक करने का काम करना था। इसी दौरान दिन के 7:30 बजे वह ट्रेन की चपेट में आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.