हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस, संवाददाता। मथुरा कासगंज पर लकड़ी ट्रैक पर गिरने से पंद्रह मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रहने के मामले में आरपीएफ ने गुरुवार केस दर्ज करते हुए चार महिलाओं को नोटिस देकर छोड़ दिया है। एक जनवरी की शाम को मथुरा से कासगंज के लिए मालगाड़ी हाथरस सिटी स्टेशन से आगे बढ़ी। पुलिस लाइन के निकट ट्रैक पर लकड़ी रखी होने के चलते मालगाड़ी रुक गइ। रेलवे कर्मियों व आरपीएफ को सूचना मिली तो लकड़ी को ट्रैक से हटाने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस मामले में आरपीएफ ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। सामने आया कि लकड़ी बिनने वाली महिलाओं से ट्रैक पार करने के दौरान लकड़ी गिर गई थी। इस मामले सोखना की चार महिलाओं को ट्रेस किया गया। इन महिलाओं को थाने से जमानत देकर छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...