फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- फतेहपुर। अनाधिकृत तरीके से रेलवे ट्रैक पार करने वालों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ ने 133 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है। डीआरएम के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के तहत आरपीएफ द्वारा एक जनवरी से दस दिसम्बर तक कुल 133 लोगो के खिलाफ कार्यवाही की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...