मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अटारी पुलिया के पास सोमवार रेलवे ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक के पिता ने चार लोगों पर बेटे की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। उधर मामले में मृत युवक पर किसी युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे अटारी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश मिली। रेलवे मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृत युवक के पास मोबाइल मिला। मोबाइल में मिले नंबर उसके घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कटरा कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसहीं मोहल्ला निवासी बुद्धिराम यादव ने शव की पहचान पुत्र 24 वर्षीय दिलीप कुमार य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.