पाकुड़, फरवरी 1 -- पाकुड़ । यार्ड के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पोल संख्या 152/09 व 152/11 के पटरियों बीच पड़ा पाया गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से अज्ञात शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत होती है। फिलहाल शव को रेलपीपी में सुरक्षित रखा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को सदर अस्पताल भेजा जाएगा। जीआरपी थाना प्रभारी प्रीतम रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला किसी ट्रेन की चपेट में आने का लग रहा है, जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.