भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की आहट के बीच रेल पटरियों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर पटरियों के मेंटेनेंस का काम युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। भागलपुर स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम करवा रहे इंजीनियर ने बताया कि दिसंबर और जनवरी की भीषण ठंड में पटरियों के सिकुड़ने और उनमें दरार आने का खतरा बढ़ जाता है। ट्रैक मैन और सीनियर इंजीनियरों की टीमें रात-दिन पटरियों की जांच कर रही है। अत्याधुनिक मशीनों के जरिए पटरियों की अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग की जा रही है। ताकि किसी भी सूक्ष्म दरार का समय रहते पता लगाया जा सके। पटरियों के नीचे पुरानी गिट्टियों बैलास्ट की सफाई और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदलने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। ताकि जल निकासी सही रहे और ट्रैक की मजबूती बनी रहे। प्लेटफार्मों पर लगे पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.