गढ़वा, दिसम्बर 16 -- रमना, प्रतिनिधि। चोपन-गढ़वा रोड रेलखंड पर मंगलवार को ट्रैक्शन बिजली में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण डाउन लाइन पर रेल परिचालन करीब ढाई घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। रमना रेलवे स्टेशन और मेराल ग्राम स्टेशन के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। उससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जबलपुर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस (शक्तिपुंज एक्सप्रेस) सुबह लगभग 10.30 बजे रमना स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर आगे कबिसा के समीप खड़ी रही। वहीं चोपन-गोमो पैसेंजर ट्रेन को श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेनों के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। रमना रेलवे स्टेशन प्रबंधन के अनुसार ट्रैक्शन बिजली में आई खराबी को दूर करने के लिए रेणुकूट रेलवे स्टेशन से टावर वैगन ऑपरेटर व तकनीकी कर्...