कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी के मुराइन का पुरवा निवासी उदयभान ने बताया कि 30 दिसंबर को गांव के रंजीत ने अपना मिट्टी लदा ट्रैक्टर खड़ा कर रास्ता जाम कर रखा था। ट्रैक्टर हटाने के लिए कहने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने परिवार के प्रदीप, कल्लू व दिलीप आदि के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.