कौशाम्बी, दिसम्बर 31 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गरई गांव की नीता पटेल पत्नी जयप्रकाश बुधवार को अपनी बेटी अंशिका के साथ स्कूटी से सिराथू बाजार गई थी। लौटते वक्त कालाकांकर मार्ग पर विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सिराथू सीएचसी भेजवाया। वहां से प्राथमिक इलाज कर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...