गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाने के भठवा गांव के समीप सोमवार को 25 कार्टन शराब के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाने के कमलेश तिवारी है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर यूपी से ट्रैक्टर ट्राली पर शराब लेकर आ रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...