औरैया, फरवरी 11 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलुरूहुआ में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और एक माह की बच्ची का पिता था। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार कुलुरूहुआ निवासी अंशुल कुमार राजपूत मंगलवार रात अपने ही ट्रैक्टर के पैरदान पर खड़ा होकर जा रहा था। ट्रैक्टर को गांव का ही एक व्यक्ति चला रहा था। अंशुल के एक हाथ में टिफिन था और दूसरे हाथ से वह ट्रैक्टर पकड़कर खड़ा था। रास्ते में पुलिया पर अचानक तेज झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह बीच वाले पहिए के नीचे आ गया। पहिया ऊपर से गुजर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.