चंदौली, दिसम्बर 27 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोलनापुर में शुक्रवार की देर रात को ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक मौत हो गयी। युवक बगल के गांव के रहने वाले सुड्डू यादव के साथ विजयी के पूरा गांव में मजदूरों को छोड़ने गये थे। घर लौटते समय युवक अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और दबकर उसकी मौत हो गई।शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर चहनियां चौराहे पर पहुंच गए और कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। हालांकि मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए समझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।कैथी गांव सभा भगवानपुर के रहने वाले 25 वर्षीय आनन्द यादव किसान थे। इनके पिता राजेश यादव सऊदी अरब में मिठाई के दुकान पर कारीगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.