बरेली, अक्टूबर 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे किनारे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गुरुवार को भुता के लाडपुर गांव के हसन रजा (35) ट्रैक्टर ट्रॉली से धान बेचने गए थे। धान बेचने के बाद हाईवे पर कंजा की जयारत के पास एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। खाना खाने के बाद वह वापस लौट रहे थे। अचानक हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी। हसन रजा ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को हटाकर हसन रजा को निकाला। इस दौरान हसन रजा की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हसन रजा का शव पोस्टमार्टम को भेजा। हसन रजा के तीन मासूम बच्चे है...