कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- सरायअकिल थाने के दरहा गांव निवासी विनय कुमार सिंह ने नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन लिया है। उनके मुताबिक गांव का एक व्यक्ति खेत की मेड़ पर पोल गाड़ने का विरोध कर रहा था। दो दिन पहले अवर अभियंता ने पुलिस की मौजूदगी में मेड़ पर पोल लगवाकर लाइन खिंचवा दी। आरोप है कि मंगलवार रात करीब एक बजे आधा दर्जन युवक ट्रैक्टर से रस्सा बांधकर एक पोल को तोड़ दिया। दूसरे पोल में रस्सा बांधते समय गश्त पर निकले पुलिस को देख अराजकतत्व ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा करा लिया। नलकूप मालिक ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर वीरप्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर सीज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.