गंगापार, जनवरी 16 -- बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराए। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें घटना स्थल पर मौजूद रहे लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दोनों घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मेजा थाना क्षेत्र के तरवाई कपुरी का पूरा निवासी पप्पू का 19 वर्षीय बेटा अमन एवं इस्लाम अली का 19 वर्षीय बेटा चमन शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से रामनगर बाजार गए थे। लौटते समय जैसे ही बाइक सवार दोनों लोग गांव के सामने पहुंचे अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा टकराए और बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जानकारी होते ही घटना स्थल पर पहुंचे घरवालों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.