नवादा, जनवरी 22 -- कौआकोल। थाना क्षेत्र के भलुआही में बुधवार को खड़े ट्रैक्टर में बाइक की जोरदार टक्कर हो जाने से चालक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ रहे एक अन्य युवक भी घायल हो गया। मृतक की पहचान भलुआही गांव निवासी साजिद अंसारी के 16 वर्षीय पुत्र इर्शाद के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घटना का शिकार किशोर एक अन्य को बाइक पर पीछे बैठाकर कहीं जा रहा था। इसी क्रम में सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक चला रहे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए नवादा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया एवं गांव में मातम छा गया। एसं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...