सीतापुर, नवम्बर 9 -- यूपी के सीतापुर के महोली में हिंसक पशुओं की चहलकदमी लगातार बढ़ती जा रही है। अभी हाल ही में इलाके के लोगों को बाघ की दहशत से निजात मिली थी, कि तेंदुए की आमद ने मुसब्बरपुर और आस-पास के गांवों में रहने वाले लोगों को खौफजदा कर दिया है। मुसब्बरपुर गांव के पास ट्रैक्टर से घर लौट रहे किसान के सामने आचानक तेंदुआ आ गया। अपने सामने तेंदुए को देखकर किसान के होश उड़ गए, कुछ पलों के लिए तो उसकी घिग्घी ही बंध गई। कुछ संहलने के बाद जब किसान ने ट्रैक्टर का हार्न बजाया तो तेंदुआ पास ही झाड़ियों में घुस गया। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए की तलास में ग्रामीणों के साथ मिल कर काबिंग कर रही है।हॉर्न की आवाज सुनकर झाड़ियों में छिपा तेंदुआ महोली इलाके में कई सालों से मौजूद बाघ के कुनबे के रेस्क्यू के बाद ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.