भभुआ, जुलाई 21 -- भभुआ। धान की रोपनी करने पंची गांव में जा रहीं दो महिला मजदूर सोमवार को ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गईं। घायलों में बहुअन गांव निवासी उदय प्रसाद की 40 वर्षीया पत्नी सोनी देवी और संतोष बैठा की 35 वर्षीया पत्नी मंजू देवी शामिल हैं। दोनों महिलाओं को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। ट्रैक्टर के डगमगाने से यह घटना हुई। फोटो- 21 जुलाई भभुआ- 19 कैप्शन- ट्रैक्टर से गिरने के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में घायल महिलाओं का इलाज करतीं स्वास्थ्य कर्मी। ई रिक्शा से ढोए जा रहे कई तरह के सामान भभुआ। यात्रियों को यात्रा कराने वाले ई रिक्शा से शहर में कई तरह के समान की ढुलाई की जा रही है। सब्जी, कूलर, सीमेंट, किराना सामग्री आदि चीजें ढोई जा रही है। इस पर शहर के पोलदारों ने आपत्...