हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- राठ, संवाददाता। सोमवार शाम उरई रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास चालक ट्रैक्टर से गिरकर पहियों के नीचे आ गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है। सोमवार की शाम तकरीबन 5 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय के पास राठ की ओर आ रहे ट्रैक्टर का चालक अचानक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर उसके ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की स्टीयरिंग मुड़ गई और ट्रैक्टर गोल-गोल घूमने लगा। जिससे वहां पर लोगों में हड़कंप मच गया और सहासी युवक ने ट्रैक्टर को बंद किया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक युवक का शव मर्चरी में रखवा दिया है। ट्रैक्टर चालक की उम्र तकरीबन 35-40 बताई जा रही है। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.