कुशीनगर, जून 15 -- फाजिलनगर/जोकवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर के चौराखास थाना क्षेत्र के गांव कनौरा में शनिवार को विवादित खेत जोतने से रोकने पहुंचे युवक को मनबढ़ों ने ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला। इससे आक्रोशित ग्रामीणों की मौके पर पहुंची पुलिस से झड़प हुई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को मौके पर रोक लिया तथा आरोपी के घर पहुंच कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों का रोकने का प्रयास किया तो झड़प हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ देर रात नौ बजे ग्रामीणों को समझा कर मामले को शांत कराने में सफल हुए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर केस दर्ज गया है। कनौरा गांव के अजय यादव और सागर यादव के घर से वर्षों से एक जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। अजय ने सागर की मां सुगिया देवी से 2 वर्ष पूर्व 10 डिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.