मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के महुआ गांव में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर से कुचल कर एक युवक की हालत नाजुक हो गयी। उसे इलाज के लिए साहरघाट के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसकी बिगड़ी हालत के मद्देनजर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया। 40 वर्षीय जख्मी युवक मुकुंद कुमार महुआ गांव निवासी अरुण ठाकुर का बेटा है। ग्रामीण अमूल्यरत्न ठाकुर ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर के दो कर्मियों को साहरघाट पुलिस के हवाले कर दिया है। वे लोग नशे की हालत में लग रहे थे। डायल 112 की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा भी ली थी। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि अभी तक उन्हें इस मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्ष आपस में समझौता करना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...