मोतिहारी, फरवरी 20 -- छौड़ादानो, निसं । महुआवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव से दक्षिण इंडो नेपाल बॉर्डर रोड पर शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। सूचना पर पहुंची महुआवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी चालीस वर्षीय अजय यादव के रूप में की गई है। मृतक को दो पुत्री एवं दो पुत्र है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर खड़ी ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुष्टि महुआवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...