आजमगढ़, अप्रैल 30 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार रानीपुर के पास ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और बहू घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र असीरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अशर्फी देवी पत्नी अर्जुन अपनी बहू 30 वर्षीय लक्ष्मीना और बेटा 22 वर्षीय किशन के साथ रिश्तेदार से मिलने के लिए रोहुआर गए थे। दोपहर में तीनों घर लौट रहे थे। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार रानीपुर के पास तीनों वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मोड़ पर तेजी से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.