बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- ट्रैक्टर से किया धान की फसल को बर्बाद, थाने में शिकायत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसार थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में धान की लगी फसल को ट्रैक्टर से जोत कर बर्बाद कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीड़ित किसान राजेश कुमार ने थाने में शिकायत की है। किसान ने बताया कि काफी पहले गोतिया से बंटवारा हो चुका है और यह जमीन उनके हिस्से में है। अब दबंगता से जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। गोतिया के लोग जान से मारने की धमकी देते हुए हरवे हथियार लेकर खेत पर पहुंच गए और ट्रैक्टर चलाकर 10 कट्ठा धान की फसल को बर्बाद कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.