देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा पुलिस ने मंगलवार शाम एक ट्रैक्टर के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर का इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधि में किया जा रहा है। उसी आधार पर गश्ती दल ने वाहन रोककर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। केस के अनुसंधानकर्ता ने बताया कि फिलहाल दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और ट्रैक्टर से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। कहा कि ट्रैक्टर किस उद्देश्य से उपयोग किया जा रहा था और इसके पीछे कोई अवैध गतिविधि जुड़ी है या नहीं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अनुसंधानकर्ता ने बताया कि पूछताछ प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि वाहन या संदिग्धों के खिलाफ कोई आपराधिक तथ्य सामने आता है, ...