कौशाम्बी, फरवरी 14 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव के समीप शनिवार की भोर ट्रैक्टर व मैजिक (माल वाहक) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार रिश्ते में साले-बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वे दोनों मवेशी बेचने अजुहा बाजार जा रहे थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के संड़वा गांव निवासी 45 वर्षीय मुस्तफा पुत्र शौकत अली पशु पालक थे। वह मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम भी करते थे। शनिवार की भोर वह अपने बहनोई के भाई 35 वर्षीय मो. मंजूर पुत्र शाह मोहम्मद निवासी मोहिउद्दीनपुर देवछार थाना सरायअकिल के साथ माल वाहक में मवेशी लादकर बेचने अजुहा पशु बाजार जा रहे थे। सेलरहा पश्चिम गांव के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर से माल वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.