गया, दिसम्बर 10 -- कुर्था-टिकारी मार्ग पर कैलाशमठ और निसुरपुर के बीच मंगलवार को ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। विक्की चंद्रवंशी कोंच थाने के नेवधी गांव के सोमनाथ राम का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, विक्की (28) कुरियर का काम करता था। विक्की बाइक से काम पर जा रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। घायल अवस्था में विक्की को टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही विक्की ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को मगध मेडिकल में कराया गया। इस मामले में बुधवार की शाम तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...