रांची, मार्च 13 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड के गरीब आदिवासियों के सामाजिक उत्थान के लिए ट्रैक्टर, सवारी गाड़ी, टाटा मैजिक आदि उपलब्ध कराने के केंद्र सरकार की स्कीम का वर्ष 2009 से झारखंड में अनुपालन नहीं होने के खिलाफ दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार का जवाब देखते हुए जनहित याचिका खारिज कर दी। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से राज्य के गरीब एवं बेरोजगार आदिवासियों के सामाजिक उत्थान को लेकर स्कीम के तहत उन्हें ट्रैक्टर, सवारी गाड़ी, टाटा मैजिक आदि बांटा जाना था। प्रार्थी झारखंड प्रदेश किसान महासभा की ओर से जनहित याचिका दाखिल कर कहा गया था कि झारखंड में इस स्कीम के तहत वर्ष 2009 से लाभुकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने प्रार्थी को वैसे लाभुकों का नाम बताने को कहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.