सासाराम, जनवरी 20 -- संझोली। थाना क्षेत्र के ग्राम छुलकर गांव में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 233/25 के प्राथमिकी अभियुक्त सत्येंद्र सिंह पिता स्वर्गीय रामश्रय सिंह के खेत से कांड संख्या 234/25 के प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत कुमार द्वारा जबरन अपना ट्रैक्टर ले जाने को लेकर आपसी विवाद हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...