कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अंकुश त्रिपाठी ने बताया कि उसका इलाके के सेंगरहा गांव में खेत है। इसमें फसल बो रखी थी। आरोप है कि एक फरवरी को बैरमपुर निवासी तारा देवी, रमेश पाल, राम सिंह व श्रवण कुमार ने ट्रैक्टर तथा हैरो लगवाकर खड़ी फसल नष्ट करा दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.