कौशाम्बी, जनवरी 27 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी व ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद तहसील परिसर में बैठक कर किसानों की समस्याओं पर मंथन किया। बैठक के उपरांत संगठन ने उपजिलाधिकारी को संबोधित क्षेत्रीय समस्याओं का पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अध्यक्षता में निकाली गई ट्रैक्टर रैली के बाद हुई बैठक में किसानों ने स्वास्थ्य, पंजीकरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चायल स्थित यूनानी अस्पताल का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है, जिसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध न होने से मरीजों को भारी परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.