हमीरपुर, जनवरी 15 -- राठ, संवाददाता। बुधवार की रात ट्रैक्टर में फंसने से किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मझगवां थानाक्षेत्र के लिधौरा गांव निवासी छोटे सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय बड़े भाई अमित सिंह परिहार बुधवार की रात कृषि कार्य कर खेत से 11:30 बजे घर लौट आए थे। तब तक परिजन सो गए थे। फिर भाई ने मोबाइल चार्ज पर लगाकर ट्रैक्टर में जाकर बैठ गए। सुबह जब दादी प्यारी सिंह ने देखा तो अमित सिंह के कपड़े ट्रैक्टर में फंसे थे और उनका आधा शरीर ट्रैक्टर पर और आधा जमीन पर लटका मिला। ट्रैक्टर से निकला तब तक उनकी मौत हो गई थी। अमित अविवाहित और उनके नाम दस बीघा कृषि योग्य भूमि है। जिस पर खेती-बाड़ी कर परिवार भरणपोषण करते थे। दो साल पहले ट्रैक्टर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.