बहराइच, फरवरी 16 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे के अमरैय्या खुदादभारी गांव के पास खड़े ट्रैक्टर में रविवार रात स्कूटी जा घुसी। जिसके चलते स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। रूपईडीहा थाने के नई बस्ती निवासी मुमताज अली (30) पुत्र मोहम्मद अली रविवार रात शहर से अपने कस्बे जा रहा था। जैसे ही वह मटेरा थाने के खुदादभारी अमरैय्या वर्मा ढाबा के पास सड़क पटरी पर खड़े ट्रैक्टर में स्कूटी घुस गई, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े। एंबुलेंस मंगवाकर घायल को मेडिकल कालेज भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...